सोनम गुप्ता वेबफा है।

सोनम गुप्ता बेवफा है, भारतीय सोशल मीडिया में प्रचलित एक हास्य वाक्य है। जो कि भारत में 2016 में हुए विमुद्रीकरण के दौरान प्रचलित हुआ। इस वाक्य के प्रचलित होने के कारण इस शीर्षक पर एक लघु फिल्म भी बन रही है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन का कार्य मोहसिन खान ने किया है।

इस हास्य वाक्य के प्रचलन के बहुत पूर्व से ही सोशल मीडिया में एक 10 रुपये की भारतीय मुद्रा नोट की छवि लोगों के बीच मनोविनोद का केंद्र रही थी जिसमें “सोनम गुप्ता बेवफा है” हस्तलिखित था। इस वाक्य से प्यार में धोखा खाये किसी आशिक के मन की खीझ झलकती है।

2016 में हुए भारतीय मुद्रा के विमुद्रीकरण के कारण जहाँ एक ओर भारतीय जनता नोट बदलने की समस्याओं से दो चार थी , तो वही उसी बीच उपरोक्त संदर्भित 10 रुपये के नोट की छवि लोगो के बीच मनोविनोद के रूप में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी। लोगों द्वारा एक दूसरे को इसे प्रेषित करने के कारण, यह काफी प्रचलित हुआ था। लोगो ने बंद हुए पुराने नोटों की तुलना छोड़ के जाती हुयी प्रेमिका से करते हुए एक दूसरे से कुछ इस तरह हास्य-विनोद किया।

टिप्पणी करे