रिलायंस जिओ की इंटरनेट स्पीड हो जाएगी डबल, अपनाएं ये 4 आसान स्टेप्स

​ 

रिलायंस जिओ इंटरनेट की दुनिया में बड़ी क्रांति लाया है। जिओ की सर्विस के साथ लोग डिजिटल हो रहे हैं। यह कंपनी अपने यूजर्स को 90 दिनों तक फ्री 4जी डाटा दे रही है। वहीं, कई ऐसे जिओ यूजर्स भी हैं जिन्हें इंटरनेट स्पीड अच्छी नहीं मिल पा रही है। Ookla नाम की एक कंपनी ने स्पीड टेस्ट एप के दौरान ये बताया कि रिलायंस जिओ की स्पीड काफी खराब नतीजे दे रही है।

वैसे तो इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के कई तरीके हैं लेकिन इस परेशानी से निपटने के लिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपको डबल इंटरनेट स्पीड मिलेगी। तो चलिए आपको ये तरीका बता दें।

1. ये आपके वाइ-फाइ और फोन कनेक्शन की बैंडविथ को एक-साथ जोड़ती है। इससे आप वाइ-फाइ के बिना भी ऑनलाइन रह पाएंगे।

2. जब आपका वाइ-फाइ कनेक्शन स्लो होगा, तब ये एप आसानी से आपके वाइ-फाइ से स्मार्टफोन पर कनवर्ट हो जाएगा। जिससे वीडियो देखना या ब्राउजिंग करते समय इंटरनेट की स्पीड काफी तेज हो जाएगी।

3. इसके लिए आपको Speedify नाम की एप अपने पीसी और स्मार्टफोन में डाउनलोड कर इंस्टॉल करनी होगी। इसके बाद आपको अपना फोन पीसी से कनेक्ट करना होगा। Speedify एप एक सिंगल ब्रॉडबैंड कनेक्शन बना देगी, जिससे आपको सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

4. इसके साथ ही Speedify एप आपको वाइ-फाइ और स्मार्टफोन डाटा को एक साथ इस्तेमाल करने की भी परमीशन देती है। जिससे इंटरनेट स्पीड काफी तेज हो सकती है।

ऐसे में ये एक बेस्ट ट्रिक है, जिसके जरिए रिलायंस जिओ की स्पीड डबल की जा सकती है।

टिप्पणी करे