श्रेणी: धार्मिक

हजार हुआ बेकार, बैंकों में अब नहीं बदले जाएंगे नोट, 15 तक चलेगा पुराना 500, ये हैं 12 बड़े ऐलान

500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं. अब शुक्रवार से बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे. वहीं अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर अब 15 दिसबंर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे.1000 के नोट केवल बैंकों में जमा कराए जा सकेंगे.
दरअसल नोटबंदी के साथ ही सरकार ने बैंकों में पुराने नोट हाथों-हाथ बदलने की सुविधा दी थी, शुरुआत में 4500 रुपये पुराने नोट बदलने की सुविधा मिली थी, जिसे बाद में घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया था, लेकिन अब इसे सेवा को बंद कर दिया गया है.

ये हैं वित्त मंत्रालय के 12 बड़े ऐलान:

1. जरूरी सेवाओं में अब केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे, यानी अब 1000 के नोट जरूरी सेवाओं में मिली छूट की जगह भी इस्तेमाल नहीं होगा.

2. 1000 के नोट अब केवल बैंक खाते में जमा होंगे.

3. बैंकों में अब शुक्रवार से पुराने 500 और हजार के नोट नहीं बदले जाएंगे.

4. अब लोग बैंकों में पुराने नोट केवल खाते में जमा कर पाएंगे.

5. अस्पताल, पेट्रोल पंप, मेट्रो और सरकारी ट्रांसपोर्ट में अब 15 दिसंबर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे.

6. सरकारी स्कूलों में एक छात्र के फीस के तौर पर 2000 रुपये तक का भुगतान 500 के पुराने नोटों से किया जा सकेगा.

7. सेंट्रल और राज्य सरकार के कॉलेजों में भी फीस के तौर पर पुराने 500 के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे.

8. प्री-पेड मोबाइल के 500 रुपये तक के टॉप-अप में पुराने 500 के नोट इस्तेमाल किए जाएंगे.

9. केंद्रीय भंडार से अब 5000 तक की ही खरीदारी पुराने नोटों से की जा सकेगी.

10. केवल बिजली और पानी के बिल अब 500 के पुराने नोटों से भरे जा सकेंगे.

11. 2 दिसंबर रात 12 बजे तक तभी टोल फ्री रहेंगे, लेकिन 3 से 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोटों से टोल टैक्स चुकाए जा सकेगा.

12. भारत आने वाली सैलानी अब हर हफ्ते 5000 रुपये तक करेंसी एक्सचेंज करा पाएंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें जानकारी पासपोर्ट के साथ दर्ज करानी होगी. RBI इसके बारे में निर्देश जारी करेगा.
सरकार ने देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल शुल्क में छूट को एक दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर एक दिसंबर की आधी रात तक टोल शुल्क में छूट दी गई है’.

इससे पहले सरकार ने सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 नवंबर तक टोल शुल्क में छूट दी थी. इसे फिर 24 नबंवर तक बढ़ा दिया गया. अब इस छूट में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने कहा कि टोल शुल्क वसूलने वाले सभी ऑपरेटरों को यह जानकारी दे दी गई है. यह फैसला 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए ली गई है. वहीं, सरकार ने 22 नवंबर को सभी एयरपोर्ट पर वाहनों के पार्किंग शुल्क में छूट को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया था. भारतीय रेल ने भी ‘ई टिकट’ और ‘आई टिकट’ के लिए सेवा शुल्क में 31 तक छूट दे दी है.

खाते में कितना कैश है, ATM और बैंक गए बिना जानिए इन नंबर्स से


नोटबंदी के बाद से बैंकों मके बाहर लंबी लाइनें हैं। ऐसे में बिना बैंक या ATM गए, घर बैठे ही इन नंबरों के जरिए जानें, खाते में कितनी राशि है।

ऐसा इसलिए कि नोटबंदी की घोषणा के बाद वो लोग ज्यादा परेशान है जिन्हे खाते में अपनी रकम की सही जानकारी नहीं है। ऐसी बहुत सी परेशानियां हैं जिसको लेकर जनता में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

इस समस्या को देखते हुए आरबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए हर बैंक के लिए एक स्पेसिफिक नंबर जारी किया गया है। जिसे अपने रजिस्टर्ड नंबर से डायल करने पर खाते संबंधित सारी जानकारी एसएमएस के जरिए मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी।

इन नंबरों को डायल करके लें जानकरी

* 99# to do basic Banking instantly

* 99* 41#-State Bank of India

* 99* 42#- Punjab National Bank

* 99* 43#-HDFC Bank

* 99* 44#-ICICI Bank

* 99* 45#-AXIS Bank

* 99* 46#-Canara Bank

इन नंबरों को भी देखिए

* 99* 47#- Bank Of India

* 99* 48#-Bank of Baroda

* 99* 49#-IDBI Bank

* 99* 50#-Union Bank of India

* 99* 51#-Central Bank of India

* 99* 52#-India Overseas Bank

* 99* 53#-Oriental Bank of Commerce

ये नंबर्स भी काम आएंगे

* 99* 54#-Allahabad Bank

* 99* 55#-Syndicate Bank

* 99* 56#-UCO Bank

* 99* 57#-Corporation Bank

* 99* 58#- Indian Bank

* 99* 59#-Andhra Bank

* 99* 60#- State Bank Of Hyderabad

इन नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं

* 99* 61#- Bank of Maharashtra

* 99* 62#- State Bank of Patiala

* 99* 63#- United Bank of India

* 99* 64#-Vijaya Bank

* 99* 65#-Dena Bank

* 99* 66#-Yes Bank

* 99* 67#-State Bank of Travancore

ये नंबर्स भी जारी किए गए हैं

* 99* 68#-Kotak Mahindra Bank

* 99* 69#-IndusInd Bank

* 99* 70#- State Bank of Bikaner and Jaipur

* 99* 71#- Punjab and Sind Bank

* 99* 72#-Federal Bank

* 99* 73#-State Bank of Mysore

* 99* 74#-South Indian Bank

इन बैंकों ने भी जारी किए हैं नंबर

* 99* 75#-Karur Vysya Bank

* 99* 76#-Karnataka Bank

* 99* 77#-Tamilnad Mercantile Bank

* 99* 78#-DCB Bank

* 99* 79#- Ratnakar Bank

* 99* 80#-Nainital Bank

* 99* 81#-Janata Sahakari Bank

* 99* 82#-Mehsana Urban Co-Operative Bank

* 99* 83#-NKGSB Bank

इन बैंकों में खाता है तो देखिए हेल्पलाइन नंबर्स

* 99* 84#-Saraswat Bank

* 99* 85#-Apna Sahakari Bank

* 99* 86#-Bhartiya Mahila Bank

* 99* 87#- Abhyudaya Co-Operative Bank

* 99* 88#-Punjab & Maharashtra Co-operative Bank

* 99* 89#-Hasti Co-Operative Bank

* 99* 90#- Gujarat State Co-Operative Bank

* 99* 91#- Kalupur Commercial Co-Operative Bank.

* 99* 99# to know your Aadhaar linking and Over Draft Status

देवी सीता के बारे में यह 8 बातें यकीनन आप नहीं जानते होंगे


भगवान राम के बारे में तो आपने काफी पढ़ा और सुना होगा लेक‌िन देवी सीता के बारे में कई ऐसी हैरान करने वाली बातें हैं जो कम लोग ही जानते हैं। आइये देखें क‌ि आप देवी सीता के बारे में क‌ितना जानते हैं। रामचर‌ित मानस में सीता शब्द का ज‌िक्र कुल 147 बार आया है। 

सीता व‌िवाह के बारे में वाल्म‌िकी रामायण में ज‌िक्र आया है क‌ि इनका व‌िवाह बाल्यावस्‍था में ही हो गया था और वह 18 वर्ष की उम्र में ही भगवान राम के साथ वनवास को चली गई थी। 

रावण द्वारा देवी सीता का हरण क‌िए जाने के बाद देवी सीता ने कुल 435 द‌िनों तक लंका में न‌िवास क‌िया था। 

लंका से लौटकर जब देवी सीता अयोध्या आई तब 33 साल की उम्र में महारानी बनी। 

जब तक देवी सीता लंका में रही उन द‌िनों तक देवी सीता का वास्तव‌िक स्वरूप अग्न‌ि देव के पास रहा। रावण के पास जो सीता थी वह सीता की प्रत‌िछाया थी। 

व‌िवाह के बाद देवी सीता अयोध्या से लौटकर कभी अपने मायके जनकपुर नहीं गई। 

भगवान राम ने जब देवी सीता को वनवास जाने का आदेश द‌िया तो प‌िता जनक ने देवी सीता को जनकपुर ले जाने का प्रस्ताव रखा लेक‌िन देवी सीता ने जाने से मना कर द‌िया। 

जब देवी सीता ने वाल्म‌िकी आश्रम में लव और कुश को जन्म द‌िया उस रात उनके सबसे छोटे देवर शत्रुघ्न उस आश्रम में मौजूद थे। कारण यह था क‌ि मधु नामक दैत्य का वध करने के ल‌िए शत्रुघ्न सुंदर नगरी जा रही थे। मार्ग में रात ब‌िताने के ल‌िए इन्हें वाल्म‌िकी आश्रम में ठहरना पड़ा था। इस घटना का उल्लेख वाल्म‌िकी रामायण में आया है। 

भगवान राम ने सरयू में जल समाध‌ि लेकर देह त्याग क‌िया था लेक‌िन देवी सीता सशरीर ही परलोक चली गई थी।

सलमान खान के प्रोग्राम ‘बिग बॉस’ का प्रतियोगी साइकिल चोरी में फंसा



नई दिल्ली (जेएनएन)। बिग बॉस में प्रतिभागी बनने के बाद चर्चा में आए विनोदानंद झा उर्फ स्वामी ओमजी महाराज के खिलाफ साकेत जिला अदालत ने ताजा गैर जमानती वारंट जारी किया है। पिछले वारंट के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए जिसके चलते यह ताजा वारंट जारी किया गया।

मुख्य महानगर दंडाधिकारी सतीश कुमार अरोड़ा ने मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तीन दिसंबर को अगली तारीख पर उन्हें पेश होने का हुक्म देते हुए उनके खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट जारी किए। अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच से यह पता चलता है कि बार-बार बुलावे के बावजूद आरोपी उनके समक्ष पेश नहीं हो रहा है।

आठ नवंबर को आरोपी ने पेशी से छूट की याचिका लगाई थी, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें 21 नवंबर को अगली तारीख तक पेशी से छूट प्रदान कर दी गई थी, लेकिन इस बार भी वह अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। अदालत ने आरोपी के व्यवहार को देखते हुए उसके जमानत बांड को जब्त कर दिया।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी के माध्यम से स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। साथ ही स्वामी ओमजी के जमानती को भी नोटिस जारी कर अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए। वर्ष 2008 में स्वामी ओमजी पर उनके भाई ने लोधी कॉलोनी थाने में चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप था कि भाई प्रमोद झा की साइकिल की दुकान में वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ताला तोड़कर घुस गए थे। जहां से उन्होंने 11 साइकिलें चुराई थी। ओमजी पर आर्म्स एक्ट, आतंकवाद व विध्वंसकारक गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत भी मुकदमा चल रहा है।