श्रेणी: 18+

यकीन मानिए आपको कंडोम के बारे में ये रोचक बातें नहीं होगा मालूम

परिवार नियोजन के लिए यूज किए जाने वाले कंडोम के बारे में आज के समय में हर व्यक्ति जानता है। लेकिन यकीन मानिए कंडोम के बारे में जो बाते हम आपको बताने जा रहे हैं इसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

कंडोम का इस्तेमाल सिर्फ आज के समय में नहीं होता बल्कि इसका इतिहास बेहद पुराना है। फ्रांस की एक गुफा में इसके आकार को बना पाया गया है। माना जाता है कि ये पंद्रह हजार साल से भी पुराना है। स्वीडन में सबसे पुराना कंडोम पाया गया है।

पहले कंडोम खरीदना सबके बस की बात नहीं थी। अमेरिका में डॉक्टरों के प्रेसक्रिपशन के बाद ही इसे  1928 से वेंडिंग मशीन से निकाला जा सकता था। साथ ही बता दें कि सोची ओलंपिक्स के दौरान एथलीटों को ओलंपिक विलेज में एक लाख कंडोम पहुंचाए गए थे। 

16वीं शताब्दी में कंडोम का आविरष्कार साइफलिस की बीमारी को रोकने के लिए किया गया था। उन दिनों फ्रांस में कई लोग गुप्त रोग साइफलिस से मर रहे थे। कोई इलाज ना होने के कारण गैबरील फैलोपियो ने उपचार तलाशने की कोशिश की। उन्होंने लिनन शीथ्स को एक केमिकल सॉल्यूशन में मिलाया, फिर सुखाया। इसे शीथ को 1100 प्रतिभागियों पर इस्तेमाल करने का सोचा। इन शीथ्स को पुरूषों के पेनिस पर लगाया गया और इसे एक रिबन से बांधा गया। पाया गया कि इस तरह से सुरक्षा लेने के बाद कई मर्दों को संबंध बनाने के बाद भी साइफलिस नहीं हुई।

कोंडोम में इस्तेमाल होने वाला मैटीरियल हमेशा से बदलता रहा है। कभी इसे लेटेक्स से बनाया जाता था। फिर तरह-तरह के जानवरों की आंतों से इन पर प्रयोग किया गया। इसे बाद में लिनन, स्लिक और लेदर से बनाने तक की कोशिश की जा चुकी है।

सोलहवीं शताब्दी में कंडोम जानवरों की आंत से बनाया जाता है और इसलिए महंगा भी मिलता था। इसका प्रयोग लोग दो बार कर लेते थे। उन्नीसवीं शताब्दी के आते-आते ये इतने सस्ते हो गए कि लोग उन्हें एक बार में इस्तेमाल में लाकर फेंक सकते थे।

इसे दुनियाभर से कई सेलिब्रिटीज एंडोर्स करते हैं। सेफ सेक्स के बढ़ावे की ओर उठाया गया ये कदम कई लोगों को सेक्स के दौरान पूरी सुरक्षा लेना को प्रोत्साहित करता है।
क्या आपको पता है कि मॉडर्न कंडोम एक गैलन तक का पानी अपने अंदर ले सकता है। ऐसे रिपोर्ट्स भी मिली हैं जिसमें सेना के जवान भी कई तरह कंडोम का प्रयोग करते हैं। जैसे कि राइफलों को पानी से बचाने के लिए, कहीं आग जलाने के लिए आदि।

पिछले कुछ वक्त में कंडोम के आकार और टाइप में काफी बदलाव आया है। अब तो फ्लेवर्ड कंडोम से लेकर लुब्रिकेटेड और अन्य प्रकार बाजार में आसानी से उपलब्‍ध हैं। इसको पहले काफी बड़ा टैबू माना जाता था जो कहीं ना कहीं धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

सेक्स के बारे में हैरान कर देने वाली 22 बातें

सेक्स को लेकर कई तरह के सर्वेक्षण किए जाते हैं, जिनके परिणाम भी काफी रोचक होते हैं। ऐसे सर्वेक्षणों का उद्देश्य सेहत की दृष्टि से इस विषय का ज्ञान बढ़ाना होता है। इन सर्वेक्षणों में पाए गए कुछ रोचक तथ्य इस तरह से हैं –

1. एक बार के मैथून में जो वीर्य निकलता है उसमें 30 से 45 करोड़ तक शुक्राणु होते हैं।
2. वीर्य को वीर्य बैंक में -196.9 डिग्री सेल्सीयस के तापमान पर रखा जाता है।
3. Sex करने से तनाव कम होने के साथ-साथ सिर दर्द भी गायब हो जता है।
4. लगभग 25 प्रतीशत पुरूष वर्तमान समय मे सेक्स के बारे में सोच रहे होते हैं।
5. यौन क्रिया की चरम अवस्था के वक्त स्त्री-पुरूष दोनो के दिल की धड़कन 140 प्रति मिनट तक पहुँच जाती है।
6. महिलाएँ 45 साल तक उम्र तक औसतन 3000 बार सेक्स करती हैं।
7. 40 साल की उम्र तक के मर्दों के लिंग मात्र 10 सेकेंड में इरेक्टेड(खड़े) हो जाते हैं।
8. ग्रीक दंपत्ति एक वर्ष में सबसे ज्यादा औसतन 138 बार सेक्स करते है जबकि जापानि दंपत्ति सबसे कम केवल 45 बार ही करते हैं।
9. पुरूष के लिंग से वीर्य निकलने की गति 36.9 किलोमीटर प्रति घंटा होती है जो युसेन बोल्ट के 100 मीटर के रिकार्ड को तोड़ने के लिए काफी है। Source : http://www.rochhak.com
10. एक व्यस्क पुरूष के अंडकोष में इतने शुक्राणु होते है कि इन्हें 404 मीटर तक फैला के रखा जा सकता है।
11. एक छोटे से कैप्सूल में इतने शुक्राणु आ सकते है जिनसे वर्तमान पृथ्वी पर मौजुद मनुष्यों से ज्यादा जनसंख्या बनाई जा सकती है।
12. संभोग करते समय महिलाओं के स्तन और यौनि के इलावा नाक का भीतरी भाग भी फूल जाता है।
13. सेक्स करते समय आदमी की दाढ़ी आम अवस्था के मुकाबले ज्यादा तेज़ी से बढ़ती है।
14. एक बार मैथून करने से पुरूष की 100 कैलोरी खप्त हो जाती है।
15. एक सर्वेक्षण के अनुसार ब्राजील के युवा-युवतियां किसी भी देश के मुकाबले सबसे पहले अपना कौमार्य खोते हैं। लेकिन भारत इस मामले में सबसे पीछे हैं। Source : http://www.rochhak.com
16. ज्‍यादा शराब पीने वाले पुरुषों को महिलाएं सबसे पहले रिजेक्‍ट करती हैं।
17. Sex के समय पुरूषों को महिलाओं के मुकाबले ज्यादा पसीना आता है। स्त्रियों की शारीरिक संरचना में शरीर से निकलने वाले पसीने को कंट्रोल करने का गुण होता है।
18. 30 प्रतीशत पुरूष शीघ्र पतन के शिकार है।
19. 83 प्रतीशत स्त्रियां अपने साथी के लिंग के आकार से पुरी तरह संतुष्ट हैं।
20. मर्द औसतन अपने जीवन काल में 17 लीटर वीर्य निकालते हैं।
21. लगभग 75 प्रतीशत पुरूषों का वीर्यपतन 3 मिनट से भी कम समय में हो जाता है।
22. एक दिन में लगभग 100 करोड़ लोग सेक्स करते हैं।