
अगर आपका कीमती फोन खो गया है और आप उसके नहीं मिलने से काफी परेशान है तो अब न्यूज 24 इसका हल लेकर आया है। ऐसे लोगों की परेशानियों को कम करने के हम आपको बताएंगे एक ट्रिक जो काफी आसान भी हैं।
यदि कोई अपने आईफोन को खो देता है तो उनके लिए फोन ढूंढना काफी आसान होता है, इसके लिए वो फाइंड माय आईफोन एप की मदद ले सकते हैं। जो कि बेहद काम की एप है। ऐसे ही यदि कोई अपने एंड्रायड फोन को खो दे तो वह गूगल प्ले स्टोर से बिना किसी थर्ड पार्टी फोन ट्रैकर एप को इंस्टॉल किए बिना ढूंढ सकते हैं।
एंड्रायड यूजर्स ऐसे ढूंढे…
अपने खो चुके एंड्रायड स्मार्टफोन को ढूंढने के लिए यूज़र को अपने फोन में कुछ गूगल सेटिंग्स इनेबल करनी होंगी, जिसमें नाउ कार्ड्स, वेब और एप एक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। इसके साथ ही यूज़र्स को ध्यान रखना है कि लोकेशन रिपोर्टिंग ऑप्शन हाई एक्यूरेसी पर सेट हो न की लो, इससे फोन आसानी से ट्रैक हो पाएगा।
ऐसे ट्रैक करें अपना फोन…
– सबसे पहले आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वेब ब्राउज़र को ओपन करें।
– वेब ब्राउज़र ओपन करने के बाद आपको गूगल अकाउंट में लॉग इन करना होगा, जो कि आप अपने खोए हुए एंड्रायड फोन में इसतमल करते हैं।
– अब आपको गूगल पर टाइप करना है ‘फाइंड माय फोन’ और आपका काम हो गया। ऐसा करते है आपको डिवाइस की लोकेशन पिनपॉइंट हो जाएगी।
– यदि आप इससे बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो आप मैप पर दिखाई दे रहे ‘रिंग बटन’ के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इससे आपका फोन जोर से रिंग करेगा। यदि आपके आस-पास हो तो आपको काफी मदद मिलेगी।



