टैग: facebook

अगर शरीर में इस तरह के निशान नजर आए, तो सावधान हो जाइए

​THEHOOK DESK:पानी इंसान की बुनियादी जरूरत में से एक है। पानी के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता। पानी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि शीर्ष स्थिति में शरीर के समुचित कार्य में मदद करता है।

स्किन हो जाती है ड्राई

अगर आपकी स्किन हमेशा सूखी रहती है और होठ फटे रहते हैं, जबकि मौसम भी रूखा नहीं है, तो इसका कारण कम पानी पीना हो सकता है। अगर आपको सॉफ्ट और स्मूथ स्किन चाहिए तो ढेर सारा पानी पीने की आदत डालिए।

पेशाब की आवृत्ति
एक नॉर्मल इंसान दिन में 6 या 7 बार ही पेशाब करता है। लेकिन आप अगर दिन में 3 या 4 बार करते हैं, तो समझिए आपको पानी की कमी है।


सिरदर्द

दिमाग के 70% से ज्यादा हिस्सा पानी से बना है। पानी की कमी होने पर दिमाग स्लो हो जाता है और आप सामान्य चीजों पर भी फोकस या गौर नहीं कर पाते हैं।


भूख लगना
किसी इंसान को भूख लगना dehydration का एक अहम लक्षण है। अगर आपको खाना खाने के बाद भी भूख लगती है। तो समझिए की आपका शरीर खाना नहीं पानी मांग रही है।